
हम आम अवाम केवल वोट हैं
सत्ता तक पहुंचने का एक जरिया
शासन के लिए कानून का थप्पड़
न्याय के लिए अदालत का फरियादी
पुलिस के लिए गोली का निशाना
कमाल है ना ! जो अवाम सत्ता
तक पहुंचने का जरिया,
शासक के शासन का अवाम पहिया
शासन के कानूनों में बंधा
एक पहिया की तरह घूमता रहता है,
एक घेरा बंदी जिसमें बंधा आम इंसान
एक मूक दर्शक के सिवा कुछ भी नहीं ।।